सऊदी अरब विश्व जनमत को भटका रहा हैः अलाउद्दीन बोरोजर्दी
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है कि देशों के आंतरिक मामलों में ईरान पर हस्तक्षेप का आरोप, आम जनमत को दिगभ्रमित करने के उद्देश्य से है।
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा है कि इस्लामी देशों के आंतरिक मामलों में ईरान के हस्तक्षेप का आरोप इसलिए लगाया जा रहा ताकि यमन में सऊदी अरब के सैन्य हमले और बहरैन व सीरिया के मामले में उसके हस्तक्षेप से विश्व जनमत को ध्यान हटाया जाए।
बोरोजर्दी ने कहा कि सऊदी अरब, इस्लाम सहयोग संगठन के भीतर, इस्लामी जगत में मतभेद फैलाने वाले एक तत्व में परिवर्तित हो गया है। उन्होंने कहा कि इस्लामी सहयोग संगठन के तेरहवें शिखर सम्मलेन की समाप्ति का मसौदा, इस्लामी देशों के आंतरिक मामलों में रियाज़ के हस्तक्षेप का चिन्ह है जो समस्त अंतर्राष्ट्रीय सिद्धांतों के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने पिछले एक वर्ष में हज़ारों यमनी बच्चों और महिलाओं की हत्या की है। बोरोजर्दी ने कहा कि इस शासन का अमानवीय व्यवहार, गज़्ज़ा और फ़िलिस्तीन की निहत्थी जनता के जनसंहसार में ज़ायोनी शासन के पाश्विक व्यवहार जैसा है। ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि सऊदी अरब ने पेट्रोडालर के माध्यम से अन्य देशों पर प्रभाव डाला है और अब उसका प्रयास है कि वह इस्लामी गणतंत्र ईरान को, राष्ट्रों के अधिकारों की रक्षा से रोके। (AK)