ईरान के विरुद्ध दबाव जारी रखेंगेः पोम्पेयो
अमरीका के विदेशमंत्री ने धमकी देते हुए कहा है कि ईरान के विरुद्ध दबाव को जारी रखा जाएगा।
माइक पोम्पियो का कहना है कि जबतक ईरान अपना रास्ता नहीं बदलता उस समय तक तेहरान के विरुद्ध दबाव जारी रहेगा। अमरीकी विदेशमंत्री ने ईरान के विरुद्ध दबाव का उल्लेख करते हुए बुधवार को ट्वीट किया है कि अधिकारियों ने एक मिलयन डाॅलर से अधिक के संवेदनशील इलैक्ट्रानिक एवं मिश्रित धातुओं के उपकरणों के स्थानांतरण या विस्थापन पर प्रतिबंध लगा दिया है। माइक पोम्पियो ने इस बात को पुनः दोहराया कि जबतक ईरान अपना रास्ता नहीं बदलता उस समय तक तेहरान के विरुद्ध दबाव जारी रहेगा।
ज्ञात रहे कि अमरीका के वित्त मंत्रालय ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम से संबन्ध रखने के आरोप में बुधवार को 5 लोगों और 5 कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया। उल्लेखनीय है कि अमरीकी सरकार की ओर से पिछले कई महीनों से अलग-अलग बहानों से ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने के बावजूद वह इस्लामी गणतंत्र ईरान को अपनी अवैध मांगों के सामने नतमस्तक नहीं कर सकी।