वार्ता के लिए अमरीका को जेसीपीओए में वापस आना होगाः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78760-वार्ता_के_लिए_अमरीका_को_जेसीपीओए_में_वापस_आना_होगाः_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका यदि ईरान के साथ वार्ता का इच्छुक हैं तो उसे परमाणु समझौते में वापस आना ही होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २९, २०१९ ०९:२७ Asia/Kolkata
  • वार्ता के लिए अमरीका को जेसीपीओए में वापस आना होगाः ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका यदि ईरान के साथ वार्ता का इच्छुक हैं तो उसे परमाणु समझौते में वापस आना ही होगा।

जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को कवालालंपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए इस ओर संकेत किया कि इस समय अमरीकी, ईरान के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद में लगे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि जबतक वे ईरान के विरुद्ध चलाए जाने वाले आर्थिक युद्ध को नहीं रोकते उस समय तक उनके साथ वार्ता संभव ही नहीं है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ट्रम्प की ओर ईरान और अमरीका के राष्ट्रपतियों के बीच वार्ता के प्रस्ताव के संदर्भ में कहा कि ईरान, अमरीकी अधिकारियों के साथ वार्ता का इच्छुक नहीं है।  उन्होंने कहा कि हम सार्थक परिणाम के साथ वार्ता के पक्षधर हैं।

जवाद ज़रीफ़ मलेशिया में अपने समकक्ष सैफ़ुद्दीन अब्दुल्लाह के साथ भेंट कर चुके हैं और आज ही वे इस देश के प्रधानमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ भेंटवार्ताएं करेंगे।