मध्यपूर्व का कोई फ़ैसला ईरान के बिना संभव नहीं है
Aug ३०, २०१९ ०६:४३ Asia/Kolkata
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा है कि समस्त क्षेत्रों में ईरान की परमाणु गतिविधियां पूरी शक्ति के साथ जारी हैं और यह परमाणु उद्योग किसी भी क़ीमत पर नहीं रुकेगा।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख डाक्टर अली अकबर सालेही ने गुरुवार को अलबुर्ज़ प्रांत में एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियों के पूरी शक्ति के साथ जारी रहने की ही वजह से अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने परमाणु समझौते को सबसे बुरा समझौता क़रार दिया है।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान की पोज़ीशन की ओर संकेत करते हुए कहा कि मध्यपूर्व में कोई भी फ़ैसला ईरान की भागीदारी के बिना व्यवहारिक नहीं हो सकता। (AK)
टैग्स