अमरीका दुनिया की सबसे बड़ी आतंकवादी सरकार हैः आयतुल्लाह ख़ातमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78799-अमरीका_दुनिया_की_सबसे_बड़ी_आतंकवादी_सरकार_हैः_आयतुल्लाह_ख़ातमी
तेहरान के अस्थायी इमामे जुमा ने कहा है कि अमरीका दुनिया की सबसे बड़ी आतंकवादी सरकार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१९ ११:५३ Asia/Kolkata
  • अमरीका दुनिया की सबसे बड़ी आतंकवादी सरकार हैः आयतुल्लाह ख़ातमी

तेहरान के अस्थायी इमामे जुमा ने कहा है कि अमरीका दुनिया की सबसे बड़ी आतंकवादी सरकार है।

आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातमी ने तेहरान की नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में इस बात पर बल देते हुए कि अमरीकी सरकार, दुनिया की आतंकी सरकारों में पहले नंबर पर है, कहा कि अमरीकी अधिकारियों की ओर से इस बात को स्वीकार किए जाने के बावजूद कि उन्होंने क्षेत्र में आतंकी गुटों को अस्तित्व प्रदान किया है, बड़ी निर्लज्जता की बात है कि वे आतंकवाद से संघर्ष का दावा करते हैं। उन्होंने इसी तरह वर्ष 1981 में 30 अगस्त को तत्कालीन ईरानी राष्ट्रपति मुहम्मद अली रजाई और प्रधान मंत्री मुहम्मद जवाद बाहुनर की शहादत की बरसी और आतंकवाद से संघर्ष के राष्ट्रीय दिवस की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान, निरंतर आतंकवाद की बलि बनता रहा है।

 

तेहरान के अस्थायी इमामे जुमा ने कहा कि अमरीकी सरकार ऐसी स्थिति में लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन, यमन के अंसारुल्लाह संगठन और इराक़ के स्वयं सेवी बल को आतंकवादी बता रही है जब ये बल, क्षेत्र में आतंकवाद से संघर्ष के मोर्चे की अग्रिम पंक्ति में लड़ रहे हैं। आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातमी ने लेबनान पर ज़ायोनी शासन के हालिया अतिक्रमण की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि यह हमला ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी प्रवृत्ति का सूचक है और उससे संघर्ष किया जाना चाहिए। उन्होंने इसी तरह कश्मीर के मुसलमानों की स्थिति पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि भारत सरकार से आशा है कि वह इस देश के मुसलमानों के संबंध में तर्कसंगत नीति अपनाएगी और कश्मीरी मुसलमानों के ख़िलाफ़ बल प्रयोग नहीं करेगी। (HN)