ईरान जिसे चाहे तेल बेचेगा, दम है तो रोक लोः विदेशमंत्री
Aug ३१, २०१९ २०:१८ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीका, धमकी देकर ईरान को अपने पुराने तेल के ख़रीदारों को तेल बेचने के मार्ग में रोड़े अटका रहा है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को ट्वीट किया काि अमरीका एक बार फिर समुद्री डकैती और धमकियों में वस्त है ताकि ईरान को अपने पुराने तेल के ख़रीदारों को तेल बेचने के मार्ग में बाधाएं डाल सके किन्तु तेहरान हर एक को जो भी तेल ख़रीदना चाहेगा, उसे तेल बेचेगा।
विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका ने रक्षा उपकरणों को ईरान से दूर रखा किन्तु तेहरान ने मीज़ाइल बना लिया, अमरीका ने परमाणु ईंधन को ईरान से दूर किया किन्तु तेहरान ने उसे भी बना लिया और अब अमरीका चकरा गया है। (AK)
टैग्स