यमन, जेल पर हमले की निंदा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने यमन के ज़मार प्रांत की जेल पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में दसियों लोग हताहत और घायल हुए थे।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को एक बायन जारी करके कहा कि ज़मार प्रांत की जेल की रेड क्रिसेंट संस्था जानती और कई बार इस संस्था के अधकिारियों ने इस जेल का दौरा भी किया था।
उनका कहना था कि ज़मार प्रांत की जेल पर हमला करके सऊदी गठबंधन ने अपराध किया और यह हमलावरों का एक नया युद्ध अपराध है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यमन में सऊदी अरब के नये अपराधों पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि यह अपराध अमरीका और कुछ पश्चिमी देशों द्वारा दिए गये हथियारों से किए गये हैं और निश्चित रूप से यमन की जनता इन देशों को भी इस अपराधों का ज़िम्मेदार और भागीदार मानती है।
इस रिपोर्ट के आधार पर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने शनिवार की रात ज़मार प्रांत की जेल पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 50 बंदी हताहत और लगभग 100 लोग घायल हो गये थे। (AK)