ईरान परमाणु मामले में तीसरे क़दम के लिए तैयार!
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात पर बल देते हुए कि जेसीपीओए के बारे में ईरान के तीसरे क़दम का ढांचा तैयार कर लिया गया है कहा कि अगर कूटनैतिक प्रयास सफल होते हैं तो यह क़दम पीछे हटाए जा सकते हैं।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने वार्ता, कूटनीति और सहयोग के लिए अवसर प्रदान करने के साथ ही दूसरे पक्षों को अपने वचनों के पालन पर तैयार करने और जेसीपीओए में बाकी रहने के लिए तीसरे क़दम की तैयारी भी कर चुका है और उसे लागू करना बाक़ी है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान और फ्रासं के राष्ट्रपतियों की टेलीफोनी वार्ता और इसी प्रकार विदेशमंत्री की फ्रांस यात्रा को जेसीपीओए के सुरक्षा के लिए ईरान के कुछ क़दम बताए और कहा कि इन सभी कूटनैतिक प्रयासों के साथ ही साथ ईरान ने इन प्रयासों की विफलता और यूरोपीय पक्षों में संकल्प के अभाव की दशा में तीसरा क़दम उठाने की तैयारी पूरी कर चुका है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि तीसरे क़दम की तैयारी पूरी हो चुका है और यह क़दम पहले और दूसरे क़दम से ज़्यादा मज़बूत होगा ताकि जेसीपीओए में ईरान की प्रतिबद्धताओं और अधिकारों के मध्य संतुलन स्थापित हो सके।
ईरान ने गत 8 मई सन 2019 को जेसीपीओए के अनुच्छेद क्रमांक 26 और 36 के आधार पर अपनी कुछ प्रतिबद्धताओं का पालन रोक दिया था।
ईरान ने इसी प्रकार 7 जूलाई को 3.67 प्रतिशत संवर्धन की सीमा भी पार करना आरंभ कर दी थी ।
ईरान ने इसी प्रकार कहा है कि अगर युरोपीय जेसीपीओए के संदर्भ में यथावत हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे तो वह 6 सितंबर से जेसीपीओए में अपनी प्रतिबद्धताओं में कमी का तीसरा क़दम उठाएगा। (Q.A.)