ईरान ने की लेबनान के विरुद्ध इस्राईल के अतिक्रमण की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78907-ईरान_ने_की_लेबनान_के_विरुद्ध_इस्राईल_के_अतिक्रमण_की_निंदा
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने लेबनान के ख़िलाफ़ इस्राईल की कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१९ १२:२४ Asia/Kolkata
  • ईरान ने की लेबनान के विरुद्ध इस्राईल के अतिक्रमण की निंदा

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने लेबनान के ख़िलाफ़ इस्राईल की कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि लेबनान के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी कार्यवाही, लेबनान की संप्रभुता और अखण्डता का उल्लंघन है।  सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि यह काम एक स्वतंत्र एवं राष्ट्रसंघ के सदस्य देश की शांति पर हमला है।  उन्होंने सोमवार को लेबनान के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि विश्व समुदाय की अर्थपूर्ण चुप्पी और अमरीका के खुल समर्थन के साथ अवैध ज़ायोनी शासन,  लेबनान के जन प्रतिरोध को तोड़ना चाहता है।  वह इसे पूरी तरह से कमज़ोर करने के प्रयास में लगा हुआ है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने विश्व समुदाय से मांग की है कि वह ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी कार्यवाहियों पर मौन धारण न करे क्योंकि यह न केवल क्षेत्र बल्कि विश्व शांति के लिए भी गंभीर ख़तरा है।  अब्बास मूसवी का कहना था कि इस अतिक्रमण को रोकने के लिए उसे कुछ करना चाहिए।  ज्ञात रहे कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान ज़ायोनी ड्रोन ने कई बार लेबनान की वायुसीमा का उल्लंघन किया है।

उल्लेखनीय है कि लेबनान पर ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण के जवाब में हिज़बुल्लाह ने रविवार की रात को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तर में ज़ायोनियों के एक सैनिक वाहन को लक्ष्य बनाया था।