ईरान, तीसरा क़दम शुक्रवार को उठाएगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i79003-ईरान_तीसरा_क़दम_शुक्रवार_को_उठाएगाः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शुक्रवार छह सितम्बर 2019 को परमाणु समझौते में वचनों को कम का तीसरा क़दम उठाने का आदेश जारी कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१९ २१:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान, तीसरा क़दम शुक्रवार को उठाएगाः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शुक्रवार छह सितम्बर 2019 को परमाणु समझौते में वचनों को कम का तीसरा क़दम उठाने का आदेश जारी कर दिया है।

राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार की रात तीनों पालिकाओं की बैठक की समाप्ति के बाद कहा कि ईरान परमाणु समझौते में अपने वचनों को कम करने का तीसरा क़दम शुक्रवार से उठाएगा और इसकी परिधि में देश की परमाणु ऊर्जा संस्था को चाहिए कि ईरान को परमाणु तकनीक के विकास और शोध के लिए जिस चीज़ की भी आवश्यकता हो उसे अंजाम दे।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि देश की परमाणु ऊर्जा संस्था को परमाणु समझौते के बारे में विकास और शोध के लिए जो वचन दिए थे उन्हें किनारे रख दे और अनेक प्रकार के नये सेन्ट्रीफ़्यूजों के संबंध में शोध और विकास तथा यूरेनियम संवर्धन के बारे में जिस चीज़ की भी आवश्यकता हो उसे तेज़ी से अंजाम दे। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि शोध और विकास के लिए परमाणु समझौते में वर्णित समय सीमा शुक्रवार को पूर्ण रूप से उठा ली जाएगी और ईरान को परमाणु तकनीक के संबंध में विकास और तकनीक की दृष्टि से जिस चीज़ की भी आवश्यकता होगी वह परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेन्सी के निरिक्षण में और शांतिपूर्ण कार्यवाहियों की परिधि में अंजाम दिया जाए।

डाक्टर रूहानी ने कहा कि ईरान की कार्यवाहियां, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के नियमों की परिधि में अंजाम पाएंगी और यूरोप को फिर साठ दिन की मोहलत दी गयी है और जब भी वह अपने वचनों पर अमल करेंगे तो ईरान परमाणु समझौते के अपने वचनों में वापस लौट आएगा। (AK)