दाइश ईरान के लिए कोई गंभीर ख़तरा नहीं- रज़ा पूरदस्तान
ईरान के थलसेना प्रमुख ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश, ईरान के लिए गंभीर ख़तरा नहीं है।
ब्रिगेडियर जनरल अहमदरज़ा पूरदस्तान ने सेना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सीमाएं, क्षेत्र की सबसे सुरक्षित सीमाएं हैं।
उन्होंने ईरान की सीमा पर दाइश के ख़तरे के बारे में कहा कि ईरान की सेना की रणनीति यह है कि दाइश को देश की सीमा से निकट होने से पहले ही तबाह कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले साल दाइश के एक दल को ईरान की सीमा के निकट होने से पहले ही तबाह कर दिया गया था।
ईरान की थलसेना प्रमुख ने कहा कि वर्तमान समय में ख़तरे अलग-अलग रूपों में सामने आ रहे हैंं। उन्होंने कहा कि सेना, अमरीका का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।
ब्रिगेडियर जनरल अहमदरज़ा पूरदस्तान ने कहा कि दाइश जैसा आतंकवादी गुट ईरान के लिए कोई गंभीर ख़तरा नहीं है जो हमारा छोटा सा शत्रु है किंतु इस्लामी गणतंत्र ईरान का मुख्य शत्रु अमरीका है और हम उससे मुक़ाबले के लिए तैयार हैं।