ईरानी संपत्ति को बेचने का कनाडा का फैसला ग़ैर क़ानूनीः मूसवी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कनाडा में ईरान की सांस्कृतिक इमारत को बेचने के न्यायालय के फैसले को ग़ैर क़ानूनी बताया है।
सैयद अब्बास मूसवी ने कनाडा के एक न्यायालय के उस निर्णय की कड़ी आलोचना की है जिसके अन्तर्गत कनाडा स्थित ईरान की एक सांस्कृतिक इमारत को बेचने की बात कही गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अपनी जनता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए किसी भी सरकार के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।उन्होंने इस संपत्ति की तत्काल वापसी की मांग की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि इस ग़ैर क़ानूनी फ़ैसले के वापस न लिय जाने की स्थिति में तेहरान, अपना अधिकार लेने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों के अनुरूप कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में सारी ज़िम्मेदारी कनाडा सरकार की ही होगी।
ज्ञात रहे कि कनाडा की सरकार ने पूरे संसार में तथाकथित आतंकवादी हमलों में मरने वालों का समर्थन करने के बहाने इस देश में मौजूद ईरान की संपत्ति पर क़ब्ज़ा करके उसे बेच दिया है। कनाडाई सूत्रों के अनुसार इस ईरानी संपत्ति को बेचकर उसने 28 मिलयन डाॅलर से अधिक की कमाई की है।