नेतेनयाहू ख़ुद को बचाने के लिए इस्राईल को ले डूबेंगेः अमीर अब्दुल्लाहियान
फ़िलिस्तीनी इन्तेफ़ाज़ा के समर्थन की अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंसों के महासचिव ने जार्डन घाटी के इस्राईल में विलय पर आधारित ज़ायोनी प्रधानमंत्री के बयान की ओर संकेत करते हुए कहा कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री सत्ता में ख़ुद को बाक़ी रखने के लिए इस्राईल की जल्द तबाही में बड़ी मदद कर रहे हैं।
श्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शनिवार को ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री के बेतुके व धमकी भरे बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बच्चों के हत्यारे व विवादित ज़ायोनी प्रधानमंत्री को दुनिया का नया हिटलर क़रार दिया जो अमरीकी सरकार के समर्थन और कुछ अरब देशों के पैसों से क्षेत्र को नये युद्ध की ओर ढकेलने का प्रयास कर रहा है।
उनका कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विपरीत और ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियों की स्थिति में फ़िलिस्तीन की संघर्षकर्ता जनता, ज़ायोनी शासन के इस आग के खेल का बहुत ही करारा जवाब देगी।
श्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि ईरान फ़िलिस्तीनियों के हर प्रकार के क़ानूनी अधिकारों के व्यवहारिक होने में उनका समर्थन जारी रखेगा और उन्होंने दुनिया की स्वतंत्र सरकारों और जनता से भी फ़िलिस्तीनियों के भरपूर समर्थन की मांग की। (AK)