अमरीकी षडयंत्र का देंगे मुंहतोड़ जवाबः रहीम सफ़वी
मेजर जनरल यहया रहीम सफ़वी ने कहा है कि अमरीकी यदि षडयंत्र रच रहे हैं तो उनको जान लेना चाहिए कि ईरान उनको मेडिटेरियन सागर, लाल सागर और हिंद महासागर से जवाब देगा।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने सैन्य सलाहकार मेजर जनरल सैयद यहया रहीम सफ़वी ने कहा है कि ईरान की मूल नीति, क्षेत्र में स्थाई शांति एवं स्थिरता उत्पन्न करने के साथ ही क्षेत्र से विदेशी सैनिकों के वापस जाने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ईरान, आक्रमण का पक्षधर नहीं है किंतु आक्रमणकारियों के मुक़ाबले में कड़ाई से जवाब देगा। मेजर जनरल यहया रहीम सफ़वी ने सीरिया, इराक़, अफ़ग़ानिस्तान, लेबनान, यमन और फ़िलिस्तीन में अमरीकी पराजय की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस्लामी क्रांति के घटक और प्रतिरोध का मोर्चा, अमरीकी गठबंधन के मुक़ाबले में बहुत सशक्त है। उन्होंने यमन पर हमले में सऊदी गठबंधन की विफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि इस समय यमनवासियों का प्रतिरोध बहुत कड़ा है। उनका कहना था कि यमन और फ़िलिस्तीन पर अतिक्रमण करने वाले अमरीकी और उसके घटक अब थक चुके हैं। मेजर रहीम सफवी ने कहा कि अमरीका अब पतन की ओर जा रहा है और अवैध ज़ायोनी शासन को भी कई मोर्चों में लगातार विफलताएं मिली हैं।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सैन्य सलाहकार मेजर जनरल सैयद यहया रहीम सफ़वी ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीका के आर्थिक युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता पूरी शालीनता के साथ इसका मुक़ाबला करते हुए सफल होगी।