ईरान और फ्रांस के राष्ट्रपतियों की भेंट , महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
राष्ट्रपति हसन रूहानी और उनके फ्रांसीसी समकक्ष एमानोएल मैक्रां ने न्यूयार्क में एक दूसरे से भेंट की है।
रूहानी और मैक्रां ने इस भेंट में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य सहयोग विस्तार के मार्गों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार इस भेंट में परमाणु समझौते की सुरक्षा के लिए फ्रांस की कोशिशों और इसी प्रकार फार्स की खाड़ी में शांति के लिए राष्ट्रपति रूहानी की हुरमुज़ शांति योजना पर भी चर्चा हुई।
राष्ट्रपति रूहानी ने इस भेंट में अमरीका के निकलने के बाद फ्रांस सहित जेसीपीओए के अन्य सभी पक्षों द्वारा समझौते की प्रतिबद्धता पर बल दिया और फ्रासं , ब्रिटेन तथा जर्मनी द्वारा एक बयान जारी करके ईरान पर आरोप लगाए जाने की आलोचना की।
इस भेंट में फ्रांस के राष्ट्रपति ने फार्स की खाड़ी में शांति के लिए ईरानी राष्ट्रपति की योजना का स्वागत करते हुए जेसीपीओए के पालन के लिए फ्रांस के प्रयासों का वर्णन किया। उन्होंने ईरान के साथ वार्ता जारी रखने पर बल दिया। (Q.A.)