इस्लामी गणतंत्र ईरान ने यूरोपीय ट्राइका के बयान को रद्द कर दिया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय ने सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर यमन सेना के हमले के संबंध में ब्रिटेन, जर्मनी और फ़्रांस पर आधारित तीन यूरोपीय देशों के ईरान विरोधी ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान की निंदा है।
मंगलवार को इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा है कि यमनी और सऊदी पक्षों के बीच जारी युद्ध के दौरान एक तीसरे पक्ष पर हमले का आरोप लगाना जबकि यमनी पक्ष ने आधिकारिक रूप से हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है, भड़काऊ कार्यवाही है और इसकी कड़ी से निंदा की जाती है।
इस बयान में आया है कि अवास्तविक बयान केवल युद्ध की आग भड़काते हैं और इससे क्षेत्र में युद्ध की आग भड़ उठेगी और हिंसा का राज हो जाएगा।
ईरान के विदेशमंत्रालय ने स्पष्ट किया कि राजनैतिक लक्ष्यों से किसी सरकार पर आरोप लगाना, एक ख़तरनाक प्रक्रिया है जिसके ख़मियाज़ा इस बयान को जारी करने वाले तीनों देशों को भुगतना पड़ेगा।
बयान में आया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान एक बार फिर वार्ता में क्षेत्रीय देशों की भागीदारी और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए सहयोग के लिए बल देता है। (AK)