राष्ट्रपति अर्मीनिया के दौरे पर, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान और आर्मीनिया के राष्ट्रपतियों ने राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार पर बल दिया है।
पार्स टूडे की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अपने आर्मीनियाई समकक्ष अर्मन सरकिसियान के साथ होने वाली मुलाक़ात में तेहरान और येरवान के बीच प्राचीन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों सहित राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को विस्तृत करना बहुत महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि पड़ोसी देशों सहित आर्मीनिया के साथ बहुआयामी संबंधों को विस्तृत करना, ईरान की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में शमिल है।
ईरान के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को स्थाई संबंधों के लिए एक उचित अवसर क़रार देते हुए कहा कि ईरान और आर्मीनिया, ऊर्जा, ट्रांज़ेट, यातायात, पर्टयन और औद्योगिक क्षेत्रों में उच्च क्षमताओं के मालिक हैं और इनसे दोनों देशों की जनता लाभ उठा सकती हैं।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि हम आर्मीनिया के साथ तकनीकी, इन्जीनियरिंग, डैम बनाने और ऊर्जा के क्षेत्र में अपने अनुभवों का आदान प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
इस मुलाक़ात में आर्मीनिया के राष्ट्रपति ने ईरान के साथ बहुआयामी संबंधों में विस्तार के महत्व पर बल देते हुए कहा कि हम इस देश के साथ आर्थिक, औद्योगिक, ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए तैयार हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी सोमवार को आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनियान के आधिकारिक निमंत्रण पर यूरेशिया आर्थिक यूनियन की बैठक में भाग लेने के लिए राजधानी येरवान पहुंचे। (AK)