दुश्मन अधिक से अधिक दबाव की रणनीति से निराश हो गयेः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80126-दुश्मन_अधिक_से_अधिक_दबाव_की_रणनीति_से_निराश_हो_गयेः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि दुश्मन ईरानी जनता पर अधिक से अधिक दबाव डालने की रणनीति से निराश हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१९ २१:४६ Asia/Kolkata
  • दुश्मन अधिक से अधिक दबाव की रणनीति से निराश हो गयेः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि दुश्मन ईरानी जनता पर अधिक से अधिक दबाव डालने की रणनीति से निराश हो गये हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को ईरान के गुप्तचर मंत्री और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुश्मनों ने भी अब स्वीकार कर लिया है कि ईरान के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव डालने की नीति और रणनीति विफल हो चुकी है और अब ईरानी जनता क संबंध में इस शैली को छोड़ देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गुप्तचर मंत्रालय, इस्लामी व्यवस्था की महत्वपूर्ण पूंजी है।  राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि गुप्तचर मंत्रालय की मुख्य ज़िम्मेदारी, व्यवस्था, देश और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है। 

उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान की जनता ने दुश्मनों की अधिक से अधिक दबाव डालने की रणनीति के मुक़ाबले में बड़े त्याग और बलिदान का प्रदर्शन किया और इस कठिन और सख़्त परीक्षा में सफल हुई है, कहा कि ईरानी जनता ने सिद्ध कर दिया कि वह होशियार हैं और दबाव तथा समस्याओं के कारण को पहचानते हैं।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरानी जनता के विरुद्ध असमान्य दुश्मनियों और समस्याओं के बावजूद पिछले कुछ महीने के दौरान आर्थिक विकास दर में बेहतरी आई है और इस संबंध में गुप्तचर मंत्रालय की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। (AK)