ईरान के तेल टैंकर पर हुए हमले की जांच में नया ख़ुलासा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80331-ईरान_के_तेल_टैंकर_पर_हुए_हमले_की_जांच_में_नया_ख़ुलासा
विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने देश के तेल टैंकर साबीती पर हमले को सरकारी कार्यवाही बताया है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेन्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक या कई सरकार लिप्त रहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१९ ११:३८ Asia/Kolkata
  • ईरान के तेल टैंकर पर हुए हमले की जांच में नया ख़ुलासा

विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने देश के तेल टैंकर साबीती पर हमले को सरकारी कार्यवाही बताया है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेन्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक या कई सरकार लिप्त रहीं हैं।

विदेश मंत्री ने सऊदी अरब की जद्दा बंदरगाह के निकट ईरानी तेल टैंकर साबिती पर हुए हमले के बारे में मंगलवार को कहा कि इस हमले की जांच जारी है और इस्लामी गणतंत्र ईरान सही नतीजे की प्राप्ति तक किसी सरकार पर इल्ज़ाम नहीं लगाएगा।

उन्होंने कहा कि ईरान के तेल टैंकर पर हमला किसी सरकार की ओर से की गयी जटिल कार्यवाही है, जिसे किसी सरकार का समर्थन भी हासिल था।

ईरानी तेल टैंकर पर हुए हमले के बारे में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सोमवार को कहा थाः एक शासन ने कुछ देशों की मदद से यह हमला किया है और जिसने यह हमला किया है वह इसका अंजाम भुगतने के लिए तय्यार रहे।

ग़ौरतलब है कि ईरानी तेल टैंकर पर शुक्रवार को रेड सी के पूर्वी भाग के गुज़रने वाले कोरिडोर के पास लगभग आधे घंटे के अंतर पर 2 बार हमले हुए जिससे टैंकर को नुक़सान पहुंचा। (MAQ/N)