ईरान विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा हैः रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि विभिन्न प्रकार की बाधाओं के बावजूद ईरान, विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
हसन रूहानी ने कहा कि पिछले 40 वर्षों के दौरान युद्ध तथा आर्थिक प्रगतिबंधों जैसी बाधाओं के बावजूद ईरान प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश के विश्वविद्यालय, अपने दायित्वों का निर्वाह उचित ढंग से कर रहे हैं।
डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को विश्वविद्यालयों के एकेडेमिक वर्ष के आरंभ के अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में देश के विश्वविद्यालयों की स्थिति बहुत अच्छी है। उन्होंने विश्वविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे भविष्य के लिए अच्छे छात्रों का प्रशिक्षण करें। अपने संबोधन के एक भाग में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि तेहरान, विभिन्न देशों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग इस अर्थ में बिल्कुल नहीं है कि जब शत्रु ईरान पर हमला करे तो इस्लामी गणतंत्र ईरान मौन धारण कर ले।