तीन साल पहले ईरान, दुनिया की बेहतरीन अर्थव्यवस्था था
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान ईरान की आर्थिक उपलब्धियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि तीन साल पहले ईरान ने दुनिया का सबसे बड़ा आर्थिक विकास किया।
उन्होंने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कहा कि ईरान तीन साल पहले साढ़े 12 प्रतिशत की दर से आर्थिक विकास करने के बाद तीन साल लगातार आर्थिक मंदी का शिकार रहा।
राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2015-2016 में ईरान के निर्यात ने पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़त हासिल की और पेट्रोल, डीज़ल, गेहूं यहां तक कि दलहन के क्षेत्र में भी देश ने आत्मनिर्भरता की ओर क़दम बढ़ाया।
राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि दुश्मन यह समझते हैं कि परमाणु समझौते को नुक़सान पहुंचाकर वह इस्लामी व्यवस्था को समाप्त कर सकते हैं, कहा कि ईरानी राष्ट्र बहुत ही समझदार है और दुश्मन उसे धोखा नहीं दे सकता।
डाक्टर रूहानी ने दुनिया और क्षेत्र की औद्योगिक, वैज्ञानिक, आर्थिक प्रतिस्पर्धाओं के मैदान में ईरान की उपस्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान अपनी प्रगति और विकास की ओर पूरी प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ बढ़ता रहेगा। (AK)