ईरान और पाकिस्तान ने संबंधों में विस्तार पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80669-ईरान_और_पाकिस्तान_ने_संबंधों_में_विस्तार_पर_बल_दिया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से मुलाक़ात में कहा कि ईरान और पाकिस्तान समस्त संबंधों को विस्तृत करने का दृढ़ संकल्प रखते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २५, २०१९ १९:१९ Asia/Kolkata
  • ईरान और पाकिस्तान ने संबंधों में विस्तार पर बल दिया

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से मुलाक़ात में कहा कि ईरान और पाकिस्तान समस्त संबंधों को विस्तृत करने का दृढ़ संकल्प रखते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अलवी से मुलाक़ात में कहा कि ईरान, पाकिस्तान सहित क्षेत्र के समस्त देशों के साथ विशेष रूप से आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में संबंधों में विस्तार के लिए दृढ़ संकल्प रखता है और यह ईरान की नीतियों की प्राथमिकता में है।

ईरान के राष्ट्रपति ने बाकू में होने वाली इस मुलाक़ात में आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध में दोनों देशों के सहयोग को बहुत ही महत्वपूर्ण क़रार दिया और क्षेत्र में स्थिरता और संयुक्त सीमाओं पर शांति की स्थापना करने के पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की।

इस मुलाक़ात में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अलवी ने तेहरान और इस्लामाबाद के संबंधों को प्राचीन और मज़बूत क़रार दिया और दोनों देशों के बीच व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों की ओर संकेत करते हुए कहा कि पाकिस्तान और ईरान के बीच व्यापार के विस्तार की संभावनाएं मौजूद हैं और इसके दृष्टिगत दोनों देशों के व्यापारिक स्तर में पहले से अधिक वृद्धि होनी चाहिए।

श्री आरिफ़ अलवी ने परमाणु समझौते का समर्थन किया और इस समझौते से अमरीका के बाहर निकलने पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि अमरीका की यह कार्यवाही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का कारण है। (AK)