पाकिस्तान में होने वाली रेल दुर्घटना पर ईरान ने जताया खेद
Oct ३१, २०१९ १३:४४ Asia/Kolkata
ईरान ने पाकिस्तान में गुरूवार को ट्रेन में होने वाली दुर्घटना पर खेद जताते हुए सहानुभूति प्रकट की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने पाकिस्तान में एक रेलगाड़ी में होने वाले धमाके के प्रभावितों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। अपने संदेश में अब्बास मूसवी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान में गुरूवार की सुबह कराची से रावलपिंडी जाने वाली तेज़गाम एक्सप्रेस में पंजाब के रहीमयार ख़ान ज़िले के निकट गैस सिलेन्डर फटने से लगने वाली आग के कारण कम से कम 73 लोग हताहत हो गए जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हुए।
टैग्स