प्रतिबंधों की समाप्ति ईरानी जनता को दिखाई देनी चाहिए
विदेश मंत्री ने बल देकर कहा है कि ईरान पर लगे अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की समाप्ति ईरानी जनता को स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।
जर्मन पत्रिका स्पीगेल के संवाददाता पीटर मूलर को तेहरान में दिए गए अपने एक साक्षात्कार में विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीकी सरकार को ईरान और यूरोप के द्विपक्षीय संबंधों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमरीका को ईरान और विश्व समुदाय के बीच व्यापारिक लेन-देन के रास्ते में रोड़े नहीं अटकाने चाहिए। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान ने आतंकवादियों की वित्तीय सहायता के संबंध में मनी लांडरिंंग से संघर्ष के संबंध में अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन किया है और अब वह पश्चिम की ओर से संयुक्त व्यापक कार्य योजना या परमाणु समझौते को पूरी तरह से लागू किए जाने की प्रतीक्षा कर रहा है।
ईरान के विदेश मंत्री ने आतंकवादियों के मुक़ाबले में सीरिया के जनता और सरकार के समर्थन पर बल देते हुए कहा कि बाहरी शक्तियों को सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के बजाय सीरिया की जनता को अपने भविष्य का फ़ैसला ख़ुद करने का अवसर देना चाहिए। (HN)