फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान की गतिविधियां शीघ्र शुरु होंगीःरूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81057-फ़ोर्दू_परमाणु_प्रतिष्ठान_की_गतिविधियां_शीघ्र_शुरु_होंगीःरूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने और यूरोप द्वारा अपने वचनों पर अमल न किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका और उसके घटकों की नीतियों की वजह से फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान शीघ्र ही अपनी पूरी गतिविधियां शुरु कर देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०१९ १५:३० Asia/Kolkata
  • फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान की गतिविधियां शीघ्र शुरु होंगीःरूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने और यूरोप द्वारा अपने वचनों पर अमल न किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका और उसके घटकों की नीतियों की वजह से फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान शीघ्र ही अपनी पूरी गतिविधियां शुरु कर देगा।

डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को ट्वीट किया कि चौथे क़दम के अंतर्गत, परमाणु समझौते के आधार पर फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान में एक हज़ार 44 सेन्ट्रफ़्यूज मशीनों में गैस इन्जेक्ट की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

इसी बीच ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख बेहरूज़ कमालवंदी ने कहा कि बुधवार रात बारह बजे से फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान में गैस इन्जेक्ट करने की प्रक्रिया शुरु होगी और यह कुछ घंटे तक चलेगी। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया शनिवार तक उस चरण तक पहुंच जाएगी कि जिसके अंतर्गत लगभग 4.5 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धित होगा।

उनका कहना था कि आज ईरान, पूर्ण परमाणु ईंधन चक्र के समस्त चरणों को जानता है। (AK)