चीनः अमरीका, परमाणु समझौते में तनाव का मुख्य कारण!
चीन ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में वर्तमान तनाव, अधिकतम दबाव की वाशिंग्टन की नीति का परिणाम है।
चीनी विदेशमंत्रालय में शस्त्र निरोधक विभाग के प्रमुख " कू कुंग" ने मास्को में कहा कि वर्तमान परिस्थितियां, जेसीपीओए से अमरीका के निकलने और ईरान के खिलाफ एक तरफा प्रतिबंध दोबारा लगाए जाने की वजह से पैदा हुई हैं।
उन्होंने कहा कि जेसीपीओए में अपने वचनों के पालन में कमी का ईरान का फैसला, अप्रसार संधि के लिए खतरा नहीं है और तेहरान एनपीटी पर यथावत प्रतिबद्ध है।
फो कूंग ने कहा कि ईरान ने बारंबार एलान किया है कि जेसीपीओए से मिलने वाले लाभ यदि दोबारा मिलने लगें तो वह अपने वचनों के पालन की ओर लौट जाएगा।
याद रहे ईरान रविवार से फोर्दा परमाणु प्रतिष्ठान में यूरेनियम संवर्धन कर रहा है। (Q.A.)