ईरान में मिला 53 अरब बैरेल तेल का नया भण्डार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81176-ईरान_में_मिला_53_अरब_बैरेल_तेल_का_नया_भण्डार
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र विदेशी दबाव के मुक़ाबले में पूरी तरह से एकजुट है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०१९ ११:२८ Asia/Kolkata
  • ईरान में मिला 53 अरब बैरेल तेल का नया भण्डार

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र विदेशी दबाव के मुक़ाबले में पूरी तरह से एकजुट है।

डाक्टर हसन रूहानी ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध शत्रु के षडयंत्रों का उल्लेख करते हुए कहा है कि विदेश दबाव के मुक़बाले में ईरानी राष्ट्र एकजुट है।

राष्ट्रपति रूहानी ने रविवार को यज़्द नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए बलिदान करने के लिए ईरानी राष्ट्र पहले की तुलना में अधिक तैयार है।  उन्होंने कहा कि अमरीका को भलिभांति ज्ञात है कि उसके दबाव के मुक़ाबले में ईरानी राष्ट्र प्रतिरोध के लिए तैयार है।  आर्थिक आंकड़े इस बात के सूचक हैं कि ईरान की आर्थिक स्थिति सुधार की ओर अग्रसर है।  राष्ट्रपति रूहानी का कहना है कि हर प्रकार के दबाव के बावजूद ग़ैर पेट्रोलियम पदार्थों का निर्यात हो रहा है और प्रतिमाह ईरान की आर्थिक स्थिति में सुधार आता जा रहा है।

डा. हसन रूहानी ने ईरान में एक तेल भण्डा मिलने की सूचना दी है।  उन्होंने कहा है कि इस तेल भण्डार या आयल फील्ड में 53 अरब बैरेल तेल मौजूद है।  विशेष बात यह है कि ऐसी स्थिति में कि जब शत्रु ने ईरान के तेल निर्यात को रोकने के उद्देश्य से ईरानी जनता पर दबाव बढ़ा दिया है, ईरान के इन्जीनियरों ने 53 अरब बैरेल तेल की खोज की है।