शत्रु, मुसलमानों के बीच मतभेद चाहते हैंः न्यायपालिका प्रमुख रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81213-शत्रु_मुसलमानों_के_बीच_मतभेद_चाहते_हैंः_न्यायपालिका_प्रमुख_रईसी
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि शत्रु, हमेशा से मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाते रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ११, २०१९ १६:५७ Asia/Kolkata
  • शत्रु, मुसलमानों के बीच मतभेद चाहते हैंः न्यायपालिका प्रमुख रईसी

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि शत्रु, हमेशा से मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाते रहे हैं।

सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि शत्रु और वर्चस्ववादी, हमेशा से मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाते आए हैं।  उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अब भी जारी है।  ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा कि वर्तमान समय में इस्लामी पंथों के बीच एकता, ऐसी आवश्यकता है जिसे अनेदखा नहीं किया जा सकता।  इब्राहीम रईसी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से मुसलमानों के बीच एकता के प्रयास करने के कारण इस्लाम के शत्रु क्रोधित हो गए हैं।  उनका कहना था कि अथक प्रयासों के बाद अब बहुत से मुसलमान, एकता की ज़रूरत को समझने लगे हैं।

 ईरान की न्याय पालिका के प्रमुख सैयद इब्राहीम रईसी ने आशा व्यक्त की है कि मुसलमानों के बीच एकता में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो ताकि इस्लामी जगत एकता के साथ उच्च लक्ष्यों को प्राप्त कर सके।  उल्लेखनीय है कि आजकल ईरान में एकता सप्ताह मनाया जा रहा है जो प्रतिवर्ष, 12 रबीउल अव्वल से 17 रबीउल अव्वल तक चलता है।