स्लोवाकिया ने की परमाणु समझौते को सुरक्षित रखने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81228-स्लोवाकिया_ने_की_परमाणु_समझौते_को_सुरक्षित_रखने_की_मांग
स्लोवाकिया के विदेशीमंत्री ने जेसीपीओए को बहुत महत्वपूर्ण सझौता बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ११, २०१९ १७:११ Asia/Kolkata
  • स्लोवाकिया ने की परमाणु समझौते को सुरक्षित रखने की मांग

स्लोवाकिया के विदेशीमंत्री ने जेसीपीओए को बहुत महत्वपूर्ण सझौता बताया है।

मिर्सोलेव लाइचेक ने कहा है कि जेसीपीओए के महत्व के दृष्टिगत इसको सुरक्षित रखा जाना चाहिए।  उन्होंने सोमवार को ब्रसल्ज़ में यूरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों की परिषद की बैठक में यह मांग की।  स्लोवाकिया के विदेशमंत्री का कहना था कि परमाणु समझौता बहुत ही महत्वपूर्ण है अतः इसको सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

दूसरी ओर हालैण्ड के विदेशमंत्री स्टेफ ब्लाॅक ने विदेशमंत्रियों की बैठक आरंभ होने से पहले ईरान की ओर से परमाणु कार्यक्रम के संबन्ध में अपनी प्रतिबद्धताओं को चरणबद्ध ढंग से कम करने की कार्यवाही पर चिंता व्यक्त की है।  यह बैठक, मध्यपूर्व के परिवर्तनों में ईरान को केन्द्र में रखकर की जा रही है।  उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों की परिषद की यह बैठक, ईरान की ओर से परमाणु कार्यक्रम के संबन्ध में अपनी प्रतिबद्धताओं को चरणबद्ध ढंग से कम करने के चौथे चरण के आरंभ के बाद शुरू हुई  है।

ज्ञात रहे कि तेहरान पहले ही कह चुका है कि अमरीका के एक पक्षीय प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने के संबन्ध में यूरोप के वचन यदि व्यवहारिक नहीं होते हैं तो वह अपनी कार्यवाही जारी रखेगा जो परमाणु समझौते के अनुसार है।  इस प्रकार वह जेसीपीओ के बारे में अपने वचनों को पूरा नहीं कर पाएगा।