ईरान ने बिजलीघरों के उपकरणों के निर्माण में भी लगाई ऊंची छलांग
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने देश की बड़ी बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान बिजलीघर के उपकरणों के निर्माण में सक्षम है।
डाक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को किरमान प्रांत में बिजली और पानी के उद्योग तथा खनिज और फ़ौलाद की परियोजनाओं के उद्धाटन कार्यक्रम में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि देश के बिजली उद्योग में बड़ा परिवर्तन हो गया है, कहा कि ईरान अपने और क्षेत्र के अन्य देशों के लिए बिजलीघरों का निर्माण कर रहा है।
डाक्टर हसन रूहानी ने यह बयान करते हुए कि पिछले 40 वर्श के दौरान बड़ी उपलब्धियां देखी गयी हैं, कहा कि आज ईरान फौलाद, रेल निर्माण, गैस और तेल, पेट्रोकेमिकल, और रिफ़ाइनरी के उद्योग में सक्षम हो गया है।
राष्ट्रपति ने इसी प्रकार देश की मीज़ाइल क्षमताओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि आज ईरान वायु डिफ़ेंस के क्षेत्र में उस स्थान पर है और एसे मीज़ाइल बना सकता है जो अमरीकी ड्रोन को निशाना बना सकता है।
उनका कहना था कि ईरान की यह उपलब्धियां और प्रगतियां, ईरानी राष्ट्र के बलिदानों, प्रयास, ईमान और लगन की देन है। (AK)