ईरान, पेट्रोल का मूल्य बढ़ा और जनता सड़कों पर उतर आई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81397-ईरान_पेट्रोल_का_मूल्य_बढ़ा_और_जनता_सड़कों_पर_उतर_आई
​​​​​​​शनिवार को राजधानी तेहरान और ईरान के कुछ अन्य शहरों में पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि के विरुद्ध जनता ने प्रदर्शन किए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१९ १९:१२ Asia/Kolkata
  • ईरान, पेट्रोल का मूल्य बढ़ा और जनता सड़कों पर उतर आई

​​​​​​​शनिवार को राजधानी तेहरान और ईरान के कुछ अन्य शहरों में पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि के विरुद्ध जनता ने प्रदर्शन किए।

ईरान सरकार ने शुक्रवार से पेट्रोल की नई कोटाबंदी और मूल्यों में वृद्धि की घोषणा कर दी।

सरकार ने घोषणा की है कि पेट्रोल के मूनल्यों में वृद्धि से प्राप्त होने वाली राशि, जनता को नक़द रक़म के रूप में दी जाने वाली सब्सिडी में बढ़ा दी जाएगी।

ईरान सरकार ने नई नीति के अंतर्गत निर्धारित कोटे के अन्दर पेट्रोल का प्रति लीटर मूल्य, ईरानी करेंसी में डेढ़ हज़ार तूमान से कम और स्वतंत्र मूल्य प्रति लीटर तीन हज़ार तूमान से कम निर्धारित की गयी है।

सरकार के इस फ़ैसले के विरुद्ध राजधानी तेहरान के कुछ क्षेत्रों में ईरान के अन्य दूसरे शहरों में जनता ने प्रदर्शन किए। जनता ने अपने प्रदर्शनों में सरकार से पेट्रोल की बढ़ी हुई क़ीमत वापस लेने और पहले वाली क़ीमत में जनता को पेट्रोल देने की मांग की। (AK)