अमरीका उपद्रवियों का समर्थक है न कि ईरानी जनता काः अब्बास मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81426-अमरीका_उपद्रवियों_का_समर्थक_है_न_कि_ईरानी_जनता_काः_अब्बास_मूसवी
ईरान ने कहा है कि अमरीका उपद्रवियों का समर्थन करता है न कि ईरानी जनता का।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१९ ०६:१९ Asia/Kolkata
  • अमरीका उपद्रवियों का समर्थक है न कि ईरानी जनता काः अब्बास मूसवी

ईरान ने कहा है कि अमरीका उपद्रवियों का समर्थन करता है न कि ईरानी जनता का।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने ईरान के कुछ शहरों में कुछ उपद्रवियों के समर्थन पर आधारित अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बयान की प्रतिक्रिया में कहा कि कुछ उपद्रवी व विध्वसंक तत्वों की कार्यवाही जिसका पोम्पियों जैसे समर्थन करते हैं, ईरान की समझदार जनता के स्वभाव से मेल नहीं खाती।

इरना के मुताबिक़ अब्बास मूसवी ने इस तरह के हस्तक्षेपपूर्ण बयान व समर्थन की निंदा करते हुए कहा कि ईरान की सम्मानीय जनता अच्छी तरह जानती है कि इस तरह के बयान धूर्ततापूर्ण हैं जिसमें किसी तरह सच्ची हमदर्दी नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरानी जनता के प्रति अमरीकी सरकार ख़ास तौर पर इस देश के विदेश मंत्री की बुरी नियत की ओर इशारा करते हुए कहा कि हैरत की बात है कि उस जनता से हमदर्दी दिखाई जा रही है जो अमरीका के आर्थिक आतंकवाद के निशाने पर है और इससे पहले भी इसी शख़्स ने अपनी ज़बान से साफ़ शब्दों में कहा था कि ईरानी जनता को भूखा रखो ताकि हमारे सामने झुकने पर मजबूर हो जाए।

पोम्पियो ने शनिवार की रात अपने ट्वीट में ईरान में तेल की क़ीमत में सुधार के ख़िलाफ़ कुछ शहरों में छिटपुट प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए दावा किया था कि वॉशिंग्टन ईरानी जनता का समर्थन करता है।

ईरान में तेल की क़ीमत में सुधार की योजना शुक्रवार की सुबह से लागू हुयी जिसके बाद कुछ शहरों में छिटपुट प्रदर्शन हुए। ये प्रदर्शन ज़्यादातर शहरों में शांतिपूर्ण थे, लेकिन कुछ जगहों पर असमाजिक व अवसरवादी तत्वों ने प्रदर्शन का दुरुपयोग करते हुए इसे हिंसा की ओर मोड़ दिया। (MAQ/N)