अमरीकी साज़िशों को क्षेत्रीय देश आपस में सहयोग से नाकाम बनाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81478-अमरीकी_साज़िशों_को_क्षेत्रीय_देश_आपस_में_सहयोग_से_नाकाम_बनाएः_ईरान
ईरान असुरक्षा और अमरीकी साज़िशों के ख़िलाफ़ क्षेत्रीय देशों से आपस में सहयोग पर बल दे रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २०, २०१९ ०९:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी साज़िशों को क्षेत्रीय देश आपस में सहयोग से नाकाम बनाएः ईरान

ईरान असुरक्षा और अमरीकी साज़िशों के ख़िलाफ़ क्षेत्रीय देशों से आपस में सहयोग पर बल दे रहा है।

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अली शमख़ानी ने असुरक्षा से निपटने और मुसलमान राष्ट्रों के बीच फूट डालने की अमरीकी साज़िश को नाकाम बनाने के लिए सामूहिक सहयोग को ज़रूरी बताया है।

उन्होंने तेहरान दौरे पर आए पाकिस्तान सेनाध्यक्ष जनरल क़मर जावेद बाजवा से मंगलवार को मुलाक़ात में यह बात कही।

अली शमख़ानी ने कहा कि वॉशिंग्टन अपना प्रभुत्व फैलान और ज़ायोनी शासन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुसलमान देशों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहा है।

दूसरी ओर ईरान की रणनीति क्षेत्रीय व पड़ोसी देशों ख़ास तौर पर पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर करना और आपस में सहयोग करने की है।

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि ईरान पाकिस्तान के साथ आर्थिक सहयोग को ख़ास तौर पर सीमावार्ती प्रांतों में मज़बूत करने के लिए तय्यार है।

इस अवसर पर पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष ने ईरान के साथ रक्षा क्षेत्र में संबंध बेहतर करने का आग्रह किया। इसी तरह उन्होंने ईरान से मिली सीमा पर किसी भी बुरे व शरारती कृत्य से कड़ाई से निपटने में पाकिस्तानी सेना का संकल्प दोहराया।

जनरल क़मर जावेद बाजवा ने फ़िलिस्तीनी उद्देश्य और इस्राईल के अवैध क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनी जनता का समर्थन करने पर ईरान की सराहना की। (MAQ/N)