अमरीकी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं करतीः अब्बास मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81561-अमरीकी_सरकार_लोकतांत्रिक_मूल्यों_का_सम्मान_नहीं_करतीः_अब्बास_मूसवी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीका की ओर से ईरान के सूचना मंत्री पर लगाए गए प्रतिबंध की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०१९ १३:४९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं करतीः अब्बास मूसवी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीका की ओर से ईरान के सूचना मंत्री पर लगाए गए प्रतिबंध की कड़ी निंदा की है।

सैयद अब्बास मूसवी ने शनिवार को कहा कि सब लोगों के लिए यह सिद्ध हो चुका है कि अमरीका की नज़र में लोकतांत्रिक मूल्यों का कोई महत्व नहीं है।  उन्होंने कहा कि इसका एक उदाहरण ईरान के सूचना मंत्री पर अमरीका की ओर से लगाया जाने वाला प्रतिबंध है।

ज्ञात रहे कि अमरीका के वित्तमंत्रालय ने शुक्रवार को ईरान के संचार मंत्री  मुहम्मद जवाद आज़री जहरुमी का नाम प्रतिबंधित लोगों की अपनी सूची में शामिल कर लिया है। उनपर इंटरनेट तक पहुंच रोकने के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया है।  इस प्रतिबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया में ईरान के संचार मंत्री ने कहा है कि यह काम करके वाॅशिंग्टन, ईरान की प्रगति को रोक नहीं सकता।