परमाणु समझौते के बारे में फ़्रांसीसी विदेशमंत्री का बयान, ग़ैर ज़िम्मेदाराना है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने परमाणु समझौते के बारे में फ़्रांस के विदेशमंत्री के नकारात्मक बयान का जवाब देते हुए कहा कि इस प्रकार के बयान परमाणु समझौते को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए राजनैतिक पहल की उपयोगिता को कम कर देता है।
सैयद अब्बास मूसवी ने गुरुवार को फ़्रांस के विदेशमंत्री जाॅन एवो लोद्रियान के परमाणु समझौते तथा इस मतभेद को दूर करने के लिए समाधान के प्रयोग की सभावना के बारे में दिए गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में परमाणु समझौता यूरोपीय पक्षों को इस बात की अनुमति नहीं देता कि वह अमरीका केी एकपक्षीय और ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियों के उत्तर में ईरान के वैध हक़ को लागू करने को इस मैकेनिज़्म से जोड़ें।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मतभेदों के समाधान के लिए फ़्रांस और परमाणु समझौते में बाक़ी बचे सदस्यों द्वारा मैकेनिज़्म के प्रयोग के बारे में कहा कि मतभेदों को दूर करने के लिए परमाणु समझौते में वर्णित मैकेनिज़्म का लक्ष्य और तर्क, दोनों पक्षों के लिए भरपायी वाली कार्यवाही को दृष्टिगत रखना है और इस्लामी गणतंत्र ईरान की कार्यवाही भी अनुच्छेद 36 में वर्णित अपने अधिकारों पर अमल का ही भाग है। (AK)