ईरान से भाग रहे बहुत से उपद्रवी गिरफ़्तारः कमांडर अली फदवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81887-ईरान_से_भाग_रहे_बहुत_से_उपद्रवी_गिरफ़्तारः_कमांडर_अली_फदवी
सिपाहे पासदारान या आईआरजीसी के वाइस कमांडर ने ऐसे बहुत से उपद्रवियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है जो ईरान से भाग कर जा रहे थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१९ १२:४५ Asia/Kolkata
  • ईरान से भाग रहे बहुत से उपद्रवी गिरफ़्तारः कमांडर अली फदवी

सिपाहे पासदारान या आईआरजीसी के वाइस कमांडर ने ऐसे बहुत से उपद्रवियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है जो ईरान से भाग कर जा रहे थे।

आईआरजीसी के वाइस कमांडर अली फदवी ने बताया है कि बहुत से उपद्रवियों को ईरान से भागते समय गिरफ़्तार किया गया है।  उन्होंने कहा कि देश में हालिया अशांति में लिप्त अधिकांश तत्व, अपराधिक पृष्ठभूमि के थे जिनके विरुद्ध कई प्रकार के केस थे।  उन्होंने कहा कि अशांति उत्पन्न करने के बाद यह तत्व ईरान से भाग रहे थे इसी बीच उनको गिरफ़्तार कर लिया गया।

अली फ़दवी ने कहा कि ईरानी जनता ने बहुत ही होशियारी से स्वयं को उपद्रवियों से अलग कर लिया।  उन्होंने कहा कि देश की जनता शत्रुओं के षडयंत्रों से अवगत है इसीलिए उसने उनके षडयंत्र को विफल बना दिया।

ज्ञात रहे कि ईरान में तेल के मूल्यों में वृद्धि के कारण 15 नवंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए थे जिसके बाद प्रशिक्षित उपद्रवियों ने प्रदर्शनों के दौरान हिंसक कार्यवाहियां करके इसे हिंसक बना दिया।  इन उपद्रवियों ने जन संपत्ति को क्षति पहुंचाई और बैंको तथा वाहनों को आग लगा दी।  इन हिंसक कार्यवाहियों के बाद ईरान की जनता ने देश के विभिन्न नगरों में उपद्रवियों के विरुद्ध प्रदर्शन किये।