ईरान हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगाः मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82038-ईरान_हर_हमले_का_मुंहतोड़_जवाब_देगाः_मूसवी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान की ओर से हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०९, २०१९ ११:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगाः मूसवी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान की ओर से हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

ज़ायोनी अधिकारियों की धमकी के जवाब में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बात कही है।  सैयद अब्बास मूसवी ने कहा है कि ईरान किसी भी आक्रमण का जवाब इतनी कड़ाई से देगा जो शत्रु के पछतावे का कारण बनेगा।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि ईरान अपनी जनता पर भरोसा करते हुए देश की रक्षा में एक पल के लिए भी ख़ामोश बैठने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन की ओर से धमकियां अपनी कमज़ोरियों को छिपाने और आंतरिक समस्याओं पर पर्दा डालने के अर्थ में हैं।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मूसवी ने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन की प्रवृत्ति, धमकियों और अतिक्रमण पर आधारित है।

ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिनों के दौरान अवैध ज़ायोनी शासन के विदेश और रक्षामंत्रियों ने ईरान को हमले की धमकी दी है।