जेसीपीओए को बचाने के लिए ब्रिटेन ने किये प्रयास तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82041-जेसीपीओए_को_बचाने_के_लिए_ब्रिटेन_ने_किये_प्रयास_तेज़
परमाणु समझौते या जेसीपीओए को बचाने के उद्देश्य से ब्रिटेन ने अपने प्रयास तेज़ कर दिये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०९, २०१९ १३:०९ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए को बचाने के लिए ब्रिटेन ने किये प्रयास तेज़

परमाणु समझौते या जेसीपीओए को बचाने के उद्देश्य से ब्रिटेन ने अपने प्रयास तेज़ कर दिये हैं।

ब्रिटेन के पूर्व उप रक्षामंत्री ने विश्व समुदाय का आह्वान किया है कि वह जेसीपीओए की सुरक्षा के लिए अधिक पूंजी निवेश करे।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार Tobias Ellwood टाबियस एलवूड ने अमरीका की ओर से एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकल जाने की आलोचना करते हुए कहा कि ईरान केे विरुद्ध अमरीका की अधिक दबाव की नीति लाभहीन रही।  उन्होंने कहा कि इस अमरीकी नीति ने मध्यपूर्व को अधिक अस्थिर किया है।  एलवूड ने तेहरान के विरुद्ध वाशिग्टन की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि परमाणु समझौते के बारे में जो कुछ भी मतभेद पाए जाते हैं वे अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की वजह से हैं।

ब्रिटेन के पूर्व उप रक्षामंत्री ने कहा कि हम ईरान के साथ सक्रिय संबन्ध चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि हमको यह नहीं सोचना चाहिए कि ट्रम्प जो भी करेंगे, ब्रिटेन उसका अनुसरण करेगा।  ज्ञात रहे कि शुक्रवार को वियेना में जेसीपीओए की संयुक्त समिति की बैठक में सभी सदस्य देशों ने एकमत होकर अमरीका के विध्वंसक व्यवहार को तनाव का मुख्य कारण बताया।