क्षेत्रीय जनता के विरुद्ध अमरीकी षडयंत्र विफल होकर रहेंगेः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82101-क्षेत्रीय_जनता_के_विरुद्ध_अमरीकी_षडयंत्र_विफल_होकर_रहेंगेः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि क्षेत्रीय जनता के विरुद्ध अमरीकी षडयंत्र वास्तव में विफल होकर रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१९ १२:२२ Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय जनता के विरुद्ध अमरीकी षडयंत्र विफल होकर रहेंगेः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि क्षेत्रीय जनता के विरुद्ध अमरीकी षडयंत्र वास्तव में विफल होकर रहेंगे।

डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि ईरान, इराक़, सीरिया, लेबनान, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान और यमन सहित अन्य क्षेत्रीय देशों के विरुद्ध अमरीकी षडयंत्र निश्चित रूप से विफल होकर रहेंगे।

हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में कहा कि निःसन्देह, क्षेत्र की जनता शत्रु के मुक़ाबले में डटी रहेगी और ईरानी राष्ट्र, इस बारे में सदैव ही आगे रहा है।  उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार, शत्रु के षडयंत्रों और प्रतिबंधों की योजना को विफल बनाने में एक मिनट के लिए भी निश्चेत नहीं रही है।  राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि घरेलू उत्पाद को मज़बूत करने और वार्ता जैसे मार्गों से शत्रु के षडयंत्रों को विफल बनाया जा सकता है।

उन्होंने इस्लामी क्रांति के बाद के वर्षों में देश में हुई प्रगति की ओर संकेत करते हुए कहा कि बायोटेक के क्षेत्र में ईरान में प्रगति ने देश को काफी हद तक आत्मनिर्भर बना दिया और अब बहुत सी दवाएं और उपकरण हमें आयात करना नहीं पड़ रहे हैं।