अमरीकी कांग्रेस ने किया उपद्रवियों का समर्थन
अमरीकी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पेश करके ईरान में हालिया दिनों में होने वाले प्रदर्शनों में उन उपद्नवियों का समर्थन किया है जो हिंसक कार्यवाहियों में लिप्त थे।
वाशिग्टन टाइम्स के अनुसार कांग्रेस में यह प्रस्ताव पेश करने वाले साउथ केरोलीना के प्रतिनिधि Joe Wilson ने अमरीकी कांग्रेस के इस हस्तक्षेपपूर्ण काम के बारे में कहा कि कांग्रेस का यह प्रस्ताव, डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनो दलों की ओर से ईरानी जनता की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं के समर्थन में है।
दूसरी ओर इस प्रस्ताव को पेश करने वालों में से एक अन्य फ्लोरिडा के सीनेटर Ted Deutch टेड ड्यूच ने उपद्रवियों का समर्थन करते हुए दावा किया है कि इन उपद्रवियों के विरुद्ध सरकार का व्यवहार, मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि अमरीका ने मानवाधिकारों के समर्थन में यह बात एसी स्थिति में कही है कि जब उसने ईरान के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाकर दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं तक ईरानी जनता की पहुंच को असंभव कर दिया है।
ज्ञात रहे कि तेल के मूल्यों में सुधार कार्यक्रम को लागू करने पर ईरान में 15 नवंबर को राजधानी तेहरान सहित कुछ नगरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए थे किंतु कुछ प्रशिक्षित उपद्रवियों ने इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक बनाकर बैंको, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी और जन संपत्ति को बहुत क्षति पहुंचाई। अब अमरीकी सीनेट ने इन्ही उपद्रवियों के समर्थन की घोषणा की है।