ईरान हमारा महत्वपूर्ण पड़ोसीः क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82281-ईरान_हमारा_महत्वपूर्ण_पड़ोसीः_क़तर
क़तर के विदेशमंत्री ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, हमारा अति महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १७, २०१९ १९:१२ Asia/Kolkata
  • ईरान हमारा महत्वपूर्ण पड़ोसीः क़तर

क़तर के विदेशमंत्री ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, हमारा अति महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है।

मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने मंगलवार को कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के देशों और ईरान के बीच संबन्धों को अधिक मज़बूत करना आवश्कय है।  उन्होंने कहा कि क़तर और कुवैत ने सदैव ही ईरान के साथ सीधी वार्ता का स्वागत किया है।

क़तर के विदेशमंत्री ने बताया कि फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद के कुछ देशों की शत्रुता ही इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ क्षेत्रीय वार्ता की मुख्य बाधा है।  उन्होंने इस विषय के संबन्ध में कि यमन युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से क्या यमन और सऊदी अरब के बीच वार्ता होने वाली है कहा कि क़तर पूरे क्षेत्र में शांति का इच्छुक है और युद्धों की समाप्ति का समर्थक है।