इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति मलेशिया पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82294-इस्लामी_गणतंत्र_ईरान_के_राष्ट्रपति_मलेशिया_पहुंचे
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति 2019 अंतर्राष्ट्रीय कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१९ १९:५० Asia/Kolkata
  • इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति मलेशिया पहुंचे

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति 2019 अंतर्राष्ट्रीय कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोगान और कतर नरेश शेख़ तमीम बिन हमद आले सानी 2019 कुआलालंपुर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल हैं। इस बैठक के लक्ष्यों में मुस्लिम दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समस्याओं के नए और प्रभावी समाधान खोजना और दुनिया में मुसलमानों और मुस्लिम राष्ट्रों के मामलों में सुधार करना है।

उल्लेखनीय है कि कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन 2019 में 52 देशों के 400 लोग शामिल हो रहे हैं जिनमें 250 नेता, अधिकारी, राजनीतिक हस्तियां, विद्वान और विचारक शामिल होंगे। यह शिखल सम्मेलन 18 दिसंबर से शुरू होगा और 21 दिसंबर को समाप्त होगा। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले लोग इस्लामी देशों के सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों और मुस्लिम दुनिया को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगे और साथ ही इन चुनौतियों के समाधान के तरीक़ों के बारे में भी बात करेंगे। (RZ)