ईरान और भारत के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82436-ईरान_और_भारत_के_बीच_कई_महत्वपूर्ण_समझौतों_पर_हस्ताक्षर
तेहरान में ईरान और भारत के संयुक्त आर्थिक आयोग की 19वीं बैठक में महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिस पर दोनों देशों के आर्थिक आयोग के प्रमुखों ने हस्ताक्षर किए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २२, २०१९ २३:४२ Asia/Kolkata
  • ईरान और भारत के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

तेहरान में ईरान और भारत के संयुक्त आर्थिक आयोग की 19वीं बैठक में महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिस पर दोनों देशों के आर्थिक आयोग के प्रमुखों ने हस्ताक्षर किए।

इस बैठक में इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर के अतिरिक्त मंत्रालयों के प्रतिनिधि राजनैतिक, व्यापारिक, बैंकिंग, परिवहन और जहाज़रानी के विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

इस बैठक के अवसर पर ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर रविवार ईरान के दो दिवसीय दौरे पर तेहरान पहुंचे हैं।(AK)