मानवाधिकारों का दावा करने वाले ही उसके हननकर्ताः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82453-मानवाधिकारों_का_दावा_करने_वाले_ही_उसके_हननकर्ताः_रईसी
ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने कहा है कि मानवाधिकारों का दावा करने वाले देश ही उसके सबसे बड़े हननकर्ता हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१९ १२:३४ Asia/Kolkata
  • मानवाधिकारों का दावा करने वाले ही उसके हननकर्ताः रईसी

ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने कहा है कि मानवाधिकारों का दावा करने वाले देश ही उसके सबसे बड़े हननकर्ता हैं।

ईरान के न्यायपालिका प्रमुख रईसी ने कहा है कि मानवाधिकारों का दावा करने वाले ही उसका खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं।

सैयद इब्राहीम रईसी ने सोमवार को ईरान के विरुद्ध यूरोपीय संसद के प्रस्ताव और राष्ट्रसंघ की महासभा में कनाडा की ओर से पेश किये जाने वाले मसौदे की ओर संकेत किया।  उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव उन देशों की ओर से लाए जा रहे हैं जिनके क्रियाकलापों से पता चलता है कि उन्होंने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।  इब्राहीम रईसी का कहना था कि मानवाधिकारों का दावा करने वालों के स्रोत सामान्यः अविश्वसनीय समाचार स्रोत होते हैं और फिर वे उन लोगों से जानकारियां इकट्टठी करते हैं जिनका अतीत दाग़दार होता है।  उन्होंने कहा कि ईरान विरोधी प्रस्ताव, विश्व के राष्ट्रों के निकट महत्व नहीं रखता।  उनका कहना था कि मानवाधिकारों का दावा करने वाले देश उन स्वतंत्र देशों के विरुद्ध प्रस्ताव लाते हैं जो अपने देश की जनता के लिए काम करते हैं।

ज्ञात रहे कि यूरोपीय संसद ने ईरान पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए एक निराधार प्रस्ताव पारित किया जबकि कनाडा ने भी अमरीकी समर्थन के साथ इसी संबन्ध में बहुत ही कमज़ोर बहुमत के साथ एक प्रस्ताव पारित किया।