भारत के साथ संबन्ध अधिक विस्तृत किये जाएंः राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82456-भारत_के_साथ_संबन्ध_अधिक_विस्तृत_किये_जाएंः_राष्ट्रपति_रूहानी
डा. हसन रूहानी ने तेहरान और नई दिल्ली के संबन्धों को अधिक से अधिक विस्तृत करने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१९ १३:५८ Asia/Kolkata
  • भारत के साथ संबन्ध अधिक विस्तृत किये जाएंः राष्ट्रपति रूहानी

डा. हसन रूहानी ने तेहरान और नई दिल्ली के संबन्धों को अधिक से अधिक विस्तृत करने पर बल दिया है।

ईरान के राष्ट्रपति रूहानी ने तेहरान में भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ भेंट में कहा कि निश्चित रूप में ईरान और भारत के संकल्प से भविष्य में परस्पर संबन्ध और साझेदारी अधिक विस्तृत होगी।  उन्होंने कहा कि ईरान और भारत दोनों के लिए  क्षेत्रीय सुरक्षा की आपूर्ति विशेष महत्व रखती है।  हसन रूहानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र विशेषकर फ़ार्स की खाड़ी और ओमान सागर में तनाव से दूरी व स्थाई शांति का पक्षधर है।  उन्होंने अन्य देशों के साथ ईरान और भारत की सहकारिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अमरीका को अंततः ईरान के विरुद्ध अत्यधिक दबाव की नीति को त्यागना ही पड़ेगा।

इस भेंटवार्ता में भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने सरकारी और निजी क्षेत्रों में सहयोग में विस्तार पर बल दिया।  उन्होंने कहा कि ईरान और भारत के बीच प्राचीनकाल से मैत्रीपूर्ण संबन्ध रहे हैं।  उनका कहना था कि चाबहार के बारे में भारत और ईरान की सहकारिता तेज़ी से बढ़ रही है।  उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की परियोजनाओ को पूरा करने में तेज़ी लाई जाए।