विदेश मंत्रालय तलब किये गए स्वीज़रलैण्ड के राजदूत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82730-विदेश_मंत्रालय_तलब_किये_गए_स्वीज़रलैण्ड_के_राजदूत
इराक़ के हालिया परिवर्तनों के संदर्भ में ईरान में अमरीकी हितों के संरक्षक देश स्वीज़रलैण्ड के राजदूत को तेहरान में विदेश मंत्रालय तलब किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०२० १४:४९ Asia/Kolkata
  • विदेश मंत्रालय तलब किये गए स्वीज़रलैण्ड के राजदूत

इराक़ के हालिया परिवर्तनों के संदर्भ में ईरान में अमरीकी हितों के संरक्षक देश स्वीज़रलैण्ड के राजदूत को तेहरान में विदेश मंत्रालय तलब किया गया।

विदेश मंत्रालय में तलब करके स्वीज़रलैण्ड के राजदूत को ईरान की आपत्ति से अवगत करवाया गया।  ईरान के विदेश उपमंत्री मोहसिन बहारवंद ने स्वीज़रलैण्ड के राजदूत को बताया कि इराक़ी जनता उनके विरुद्ध प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही है जिन्होंने उनके देश का परिवेष्टन कर रखा है और जो इराक़ी युवाओं की हत्याएं कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि उचित यह होगा कि अमरीकी, अपनी ग़लतियों को दूसरों के सिर मढ़ने से बचें और ईरान पर निरधार आरोप न लगाएं।

मोहसिन बहारवंद ने कहा कि ईरान, किसी भी स्थिति में युद्ध को पसंद नहीं करता किंतु हर प्रकार की मूर्खतापूर्ण कार्यवाही के सामने वह अपने हाथ बांधे भी नहीं रह सकता।  उन्होंने कहा कि हम अपनी पूरी शक्ति के साथ अपनी रक्षा करेंगे।

इराक़ में इस समय अमरीका विरोधी जो प्रदर्शन हो रहे हैं उनके बारे में अमरीकी राष्ट्रपति और विदेशमंत्री ने अलग-अलग बयान जारी करके आरोप लगाया है कि बग़दाद में अमरीकी दूतावास के बाहर जो कुछ हो रहा है वह ईरानी योजना का परिणाम है।