जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी का पार्थिव शव तेहरान पहुंचा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82866-जनरल_शहीद_क़ासिम_सुलैमानी_का_पार्थिव_शव_तेहरान_पहुंचा
दफ्न करने के लिए जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी के पार्थिव शव को मंगलवार को उनके पैतृक नगर किरमान ले जाया जायेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०२० ०७:४५ Asia/Kolkata
  • जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी का पार्थिव शव तेहरान पहुंचा

दफ्न करने के लिए जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी के पार्थिव शव को मंगलवार को उनके पैतृक नगर किरमान ले जाया जायेगा।

जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी का शव गत रात्रि तेहरान पहुंच गया। उनकी शव यात्रा शनिवार को इराक के बगदाद और पवित्र नगरों काज़ेमैन, कर्बला और नजफ में निकाली गयी थी जिसमें अपार जनसमूह ने भाग लिया था।

शव यात्रा में भाग लेने वाले इराकियों ने अमेरिका मुर्दाबाद और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। शव यात्रा में भाग लेने वालों ने जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी और अबू मेहदी अलमोहन्दिस की हत्या का बदला लेने पर बल दिया।

रविवार को जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी  का  शव  इराक से  ईरान आ गया जिसे सबसे पहले ईरान के अहवाज़ और उसके  बाद पवित्र नगर मशहद ले जाया गया और आज तेहरान में नमाज़े जनाज़ा के बाद उनकी शव यात्रा निकाली गई। तेहरान के बाद पवित्र नगर कुम उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जायेगा और वहां भी उनकी शव यात्रा निकाली जायेगी।

अंत में दफ्न करने के लिए जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी के शव को मंगलवार को उनके पैतृक नगर किरमान नगर ले जाया जायेगा। MM