जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी की शव यात्रा आरंभ, उमड़ा लाखों का जनसैलाब
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82870-जनरल_शहीद_क़ासिम_सुलैमानी_की_शव_यात्रा_आरंभ_उमड़ा_लाखों_का_जनसैलाब
दफ्न करने के लिए जनरल शहीद कासिम सुलैमानी को उनके पैतृक नगर किरमान भेजा जायेगा जहां मंगलवार को उन्हें दफ्न कर दिया जायेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०२० १०:२५ Asia/Kolkata
  • जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी की शव यात्रा आरंभ, उमड़ा लाखों का जनसैलाब

दफ्न करने के लिए जनरल शहीद कासिम सुलैमानी को उनके पैतृक नगर किरमान भेजा जायेगा जहां मंगलवार को उन्हें दफ्न कर दिया जायेगा।

शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की शव यात्रा आरंभ हो गयी है और लाखों की संख्या में ईरानी इस शव यात्रा में शामिल हैं। इस शव यात्रा में जनरल क़ासिम सुलैमानी के पार्थिव शरीर के अलावा इराक के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के डिप्पी कमांडर अबू मेहदी अलमोहन्दिस और उनके साथ शहीद होने वाले दूसरे व्यक्तियों के भी पार्थिव शव हैं।

इस शव यात्रा में ईरानी अधिकारियों के अलावा तेहरान स्थित दूसरे देशों के कुछ राजदूत और प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। इस शव यात्रा में भाग लेने वाले अमेरिका मुर्दाबाद और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।

इसी प्रकार शव यात्रा में भाग लेने वाले नारे लगा रहे हैं कि न अमेरिका से समझौता और न ही उसके सामने नतमस्तक। इसी प्रकार लोग अमेरिका से जंग करने और प्रतिशोध लेने के नारे लगा रहे थे।

इस शव यात्रा के बाद जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी के पार्थिव शव को पवित्र नगर कुम भेजा जायेगा और वहां भी उनकी शव यात्रा निकाली जायेगी और दफ्न करने के लिए जनरल शहीद कासिम सुलैमानी को उनके पैतृक नगर किरमान भेजा जायेगा जहां मंगलवार को उन्हें दफ्न कर दिया जायेगा।

ज्ञात रहे कि तीन जनवरी शुक्रवार को जनरल क़ासिम सुलैमानी इराक जा रहे थे और जैसे ही वह बग़दाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकले और गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना ही हुए थे कि अमेरिकी ड्रोन ने उनके और अबू मेहदी अलमोहन्सिद के वाहन पर हमला कर दिया जिसमें अपने आठ साथियों के साथ वे शहीद हो गये। क्षेत्र और विश्व के बहुत से देशों ने अमेरिका के इस जघन्य आतंकवादी हमले की भर्तस्ना की है। MM