यूक्रेन विमान दुर्घटना, अमरीकी दुष्टता की वजह से हुईः ईरानी कमान्डर
आईआरजीसी के एरोस्पेस विभाग के कमान्डर ने मानव भूल के परिणाम में यूक्रेन के यात्री विमान की तबाही की घटना की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह घटना क्षेत्र में अमरीका की दुष्टता और उसके द्वारा फैलाई गयी अशांति की वजह से घटी है।
यूक्रेन का एक यात्री विमान बुधवार की सुबह तेहरान में अंतर्राष्ट्रीय इमाम ख़ुमैनी हवाई अड्डे के निकट दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसमें सवार सभी 167 से अधिक यात्री और कर्मी दल के लोग हताहत हो गये थे।
आईआरजीसी के एरोस्पेस विभाग के कमान्डर अमीर अली हाजीज़ादे ने एक प्रेस कांफ़्रेंस में इस दुर्घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि अमरीकी सरकार की धमकियों और ईरान की वायु सीमा के आसपास दुश्मन के बहुत से विमानों की निरंतर उड़ानों के दृष्टिगत ईरान की सशस्त्र सेना पूरी तरह अलर्ट थी कि इसी बीच एक सैनिक के जल्दबाज़ी में किए गये फ़ैसले की वजह से यह खेदजनक दुर्घटना घटी। (AK)