राष्ट्रपति के विशेष दूत का यूक्रेन दौरा, राष्ट्रपति से की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i83341-राष्ट्रपति_के_विशेष_दूत_का_यूक्रेन_दौरा_राष्ट्रपति_से_की_मुलाक़ात
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति के विशेष राजदूत ने कीएफ़ में यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाक़ात की और उन्हें राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का संदेश पहुंचाया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan २१, २०२० १५:५७ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति के विशेष दूत का यूक्रेन दौरा, राष्ट्रपति से की मुलाक़ात

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति के विशेष राजदूत ने कीएफ़ में यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाक़ात की और उन्हें राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का संदेश पहुंचाया।

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के विशेष राजदूत और परिवहन मंत्री मुहम्मद इस्लामी ने कीएफ़ में यूक्रेन के राष्ट्रपति विलादीमीर ज़ेलेन्सकी से मुलाक़ात करके उन्हें राष्ट्रपति रूहानी का संदेश पेश किया और विमान दुर्घटना के बारे में अब तक अंजाम पाने वाली जांच और प्रगति से अवगत कराया।

इस मुलाक़ात में ईरान के विशेष दूत और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने विमान दुर्घटना से संबंधित जांच और हताहत होने वालों के परिजनों के दुख को कम करने के लिए तेहरान और कीएफ़ के संयुक्त प्रयासों को जारी रखने पर बल दिया।

इस मुलाक़ात में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान ने विमान दुर्घटना की जांच के बारे में जो वचन दिए थे वे पूरे किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के राष्ट्रति के साथ टेलीफ़ोन पर जो बातें हुईं और तेहरान ने दुर्घटना से संबंधित जो वादे किए थे वह सब पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान ने यूक्रेनी विशेषज्ञों को दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में शामिल होने के लिए हर प्रकार की सुविधाएं दीं जिसके परिणाम में हताहत होने वाले यूक्रेनी यात्रियों की पहचान सरल हुई और उनके शव वापस यूक्रेन लाने में मदद मिली।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि तेहरान में यूक्रेन के यात्री विमान की दुर्घटना के बारे में और भी जांच का क्रम जारी है। (AK)